ग्राम प्रधान एवं अधिकारियों की मिली भगत से फर्जी तौर तरीके से हुई जांच एवं करवाए गए हस्ताक्षर
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /बारा
*एक बार फिर से ग्राम प्रधान की दबंगई आई सामने*
प्रयागराज विकास खण्ड शंकरगढ तहसील बारा के ग्राम सभा ओठगी तरहार मे ग्राम प्रधान एवं सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत के विकास के कार्यों जैसे शौचालय मे,प्रधानमंत्री आवास में,सड़क एवं नाली निर्माण मे धांधली की गई है, जिससे गरीब आज भी झोपड़ी में रहने एवं खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।
पहले तो ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से शौचालय के लिये कहा तो प्रधान ने उनको बेसहारा समझकर जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। इसके बाद ग्रामीणो द्वारा इसकी शिकायत V.D.O.शंकरगढ,तहसीलदार बारा,उपजिलाधिकारी बारा,जिलाधिकारी प्रयागराज एवं को लिखित देकर जांच की मांग की गई थी किन्तु काफी समय से सभी अधिकारी नींद मे मस्त थे। कुछ दिनों के बाद जब अधिकारियों की नींद खुली तो प्रधान की मिली भगत से बुधवार को शिकायतकर्ताओं को बिना किसी सूचना के जांच करने आ गए और तो और शिकायतकर्ता श्री कृष्ण प्रजापति एवं गंगादीन प्रजापति अपने अपने घर पर उपस्थित थे किन्तु अधिकारी उनके दरवाजे नहीं पहुंचे तथा अनुपस्थित लोगों के यहां पहुचकर महिलाओं की उपस्थिति में जांच करके वापस चले आये तथा अधिकारियों के साथ मौजूद प्रधान के लड़के ने ग्रामीणों को भी धमकी दी। प्रधान ने अधिकारियों को अपने चुनिन्दे लोगों के यहां घुमाकर वापस कर दिया,जिससे ग्रामीणों मे काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे भ्रष्ट और घूसखोर अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाये।
आखिरकार अब देखना यह है कि अधिकारियों की इस जांच मे कितनी आंच है।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033