100 से अधिक बच्चों व महिलाओं को वस्त्र वितरण

रिपोर्ट - संपादक मो .रशीद
फ़तेहपुर। साई मन्दिर कलक्टरगंज में प्रदेश महिला संगठन की प्रदेश संयोजक डाक्टर माधुरी साहू संरक्षक आशा रस्तोगी सलोनी मेहरोत्रा के संयोजन में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें अतिथि के रूप में समाजसेवक अशोक तपस्वी व्यापार मंडलअध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे वितरण कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों व महिलाओं को टीशर्ट शर्ट बनियाइन पैंट जीन्स मोजे साड़ी आदि का वितरण उपस्थित निर्धन बच्चों व महिलाओं को किया गया साथ ही साई मन्दिर में आवंटित फ़ूड ए टी एम ,,खाना घर ,, में ब्रेड बंद क्रिमरोल टॉफी भोजन की व्यवस्था आवंटित की    अतिथि अशोक तपस्वी व किशन मेहरोत्रा ने प्रदेश महिला संगठन के  कार्य की सराहना करते कहा निर्धन की मदद सच्ची सेवा है  प्रदेश संयोजक डाक्टर माधुरी साहू ने कहा निर्धन बच्चों की मदद हेतु प्रदेश महिला संगठन की टीम सदैव तत्पर रहती है संगठन आगे भी इन निर्धन बच्चो की मदद हेतु ऐसे आयोजन करके  विभिन्न वस्तुओं द्वारा मदद जारी रखेगा अवसर पर डाक्टर माधुरी साहू आशा रस्तोगी, सलोनी मेहरोत्रा, अशोक तपस्वी किशन मेहरोत्रा रामनारायण सहित अनेको श्रद्धालु व सैकङो निर्धन बच्चे महिलाये उपस्थित रहे। 


Comments