एम्बुलेन्स नही मिला तो पत्नी का शव पैंतालीस किलोमीटर रिक्शे पर ले निकला पति

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
प्रयागराज की एक और दर्दनाक कहानी फिर मानवता हुई शर्मसार  एसआरएन से नहीं मिली एम्बुलेंस, नही हुई मुहैया तो पत्नी का शव 45 किलोमीटर रिक्शे पर ले कर निकला पति । मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये तस्वीर प्रयागराज के शंकरगढ़ की है जहाँ पर एक महिला की तबियत ख़राब होने पर उसके पति ने उसको अच्छे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया की उसकी बीवी की तबियत ठीक हो सके मगर अचानक उसके बीवी की ज्यादा ख़राब हो गयी और उसकी मौत हो गयी।
डॉक्टरों ने उसे शव ले जाने को कहा तो उसने कहा कि एंबुलेंस मुहैया करा दी जाए क्योंकि उसको 45 किलोमीटर दूर जाना है मृत युवती के पति के मुताबिक डॉक्टरों ने उससे बात तक नहीं की तब बेचारा मजबूर होकर रिक्शा/ ट्राली पर अपने पत्नी का शव लेकर चल पड़ा शंकरगढ़ की तरफ। इस तस्वीरों से जहां सरकार के दावे की पोल खुलती नजर आ रही है वहीं तस्वीरें मानवता को शर्मसार कर देने वाली लग रही है।
बाईट - कल्लू ( मृतका का पति)


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*