छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों के साथ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
आज दिनांक 12.09.2019 को भारत सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के क्रियान्वयन हेतु नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल (छैच् 2.0) के सम्बन्ध में प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज, में प्रयागराज मण्डल, व विंध्याचल मण्डल के शिक्षण संस्थानों के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य यह था कि भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में अगर कोई व्यवधान, समस्या आ रही है तो एन0एस0पी0 पोर्टल के सभी पहलुओं से शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को अवगत कराया जाये। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी” मा0 कैबिनेट मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ व हज, उ0प्र0 सरकार द्वारा कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया तथा शिक्षण संस्थाओं को आश्वस्त किया गया कि भारत सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना पारदर्शी तरीके से संचालित की जायेगी। तथा इस योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि श्री आर0पी0 सिंह संयुक्त निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0 ने भारत सरकार छात्रवृत्ति योजना के सभी तकनीकी एवं व्यवहारिक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया तथा संस्थाओं के नोडल अधिकारियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया।
शासन के प्रतिनिधि के रूप में श्री इच्छा राम, अनु सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, उ0प्र0 शासन उपस्थित रहे। श्री संजय कुमार मिश्रा, उप निदेशक वाराणसी मण्डल, श्री विनोद कुमार जायसवाल उप निदेशक विंध्याचल मण्डल, मिर्जापुर, श्री आर0के0 वर्मा उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण, प्रयागराज मण्डल, श्री सच्चिदानन्द तिवारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रतापगढ़, श्री मुदित श्रीवास्तव जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, फतेहपुर तथा श्री प्रवीण कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्री इन्द्रसेन सरोज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रयागराज उपस्थित रहे। जनपद प्रयागराज के शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा भी कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया।   
कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग प्रयागराज मण्डल द्वारा आयोजित किया गया। श्री शिव प्रकाश तिवारी, उप निदेशक प्रयागराज मण्डल द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद व्यक्त किया गया ।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*