*मंडलीय विद्यालयीय (मा०) वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2019 (बालक एवं बालिका )वर्ग संपन्न
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
के पी इंटर कॉलेज प्रयागराज के खेल प्रांगण में मंडलीय विद्यालयीय (बालक/ बालिका) वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई| सीनियर बालक वर्ग में प्रयागराज ने कौशांबी को 25- 19 तथा 25 -14 अंको से पराजित किया। इसी क्रम में सब जूनियर बालक वर्ग में कौशांबी ने प्रयागराज को 20 - 25 , 26-24 तथा 25-22 अंको से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। तथा सीनियर बालिका वर्ग मे प्रयागराज ने कौशांबी को 25-05 तथा 25-04 अंकों से तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ को 27-25 तथा 25 -12 अंकों से पराजित किया इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर दिव्य कांत शुक्ला (संयुक्त शिक्षा निदेशक चतुर्थ मंडल, प्रयागराज )ने किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुधा प्रकाश (अवकाश प्राप्त अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक) ने किया। आये हुए समस्त अतिथियों खिलाड़ियों तथा कीड़ाअध्यक्षों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य व संयोजक डॉ योगेंद्र सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता की सह संयोजिका प्रधानाचार्य डॉ नंदिनी तिवारी ने ज्ञापित किया। संयोजक प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह तथा सह संयोजिका डॉ नंदिनी तिवारी ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि श्री अरुण कुमार (उपाध्यक्ष वित्त )को बैज अलंकरण, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश खरे तथा डॉक्टर बृजेश कुमार खरे ने किया ।इस अवसर पर सर्वश्री डॉ मोरारजी त्रिपाठी,डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी निराला,डॉ मिथिलेश शुक्ला , श्रीमती ज्योत्सना सिंह, विजया सिंह, रंजना सिंह, निहारिका यादव तथाक्रीडाअध्यक्ष सर्व श्री डॉ कुमार श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार यादव, ओम प्रकाश सिंह, राकेश सोनकर, मुकेश सिंह, बृजेश कुमार राकेश, राका कांत,अरुण पांडेय, हस बीन अहमद, अखिलेश सिंह, विनोद कुमार यादव, अरुण कुमार पाण्डेय तथा अरविंद गौतम इत्यादि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033