विद्यालय गीता ज्ञान एकेडमी कोरांव में बृहद शिक्षक दिवस मनाया गया
रिपोर्ट- कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /कोरांव
शिक्षक दिवस पर विद्यालय गीता ज्ञान एकेडमी में वृहद शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन जिसमें कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय के सहायक अध्यापक कृष्ण देव शुक्ला ने अपने वचनों से ज्ञान की गंगा बहा दिया । उसके बाद विद्यालय की बच्चियों ने मां सरस्वती की वंदना गीत प्रस्तुत किया । फिर बच्चियों ने आये हुए अतिथियों का स्वागत गीत गा कर आये हुए अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि श्री शालिक राम उपाध्याय जी पूर्व प्रधानाचार्य सरदार पटेल इण्टर कालेज सिकरो श्री ओमकार नाथ सिंह पूर्व प्रधानाचार्य गोपाल विद्यालय इण्टर कालेज कोरांव श्री सुशील मिश्रा पूर्व प्रधानाचार्य शिव जियावन इण्टर कालेज लेडियारी राम अवध मिश्रा, विद्यालय के प्रबंधक श्री रमेश मिश्रा जी ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। और विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033