जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत कृषि प्रदर्शनी एवं कृषि विज्ञान मेला
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज । भूसा और पुवाल को खेतों में न जलाकर भूसा और पुवाल को गांव में एकत्र कर निराश्रित पशुओं का भरण-पोषण में करें सहयोग- जिलाधिकारी प्रयागराज
04 सितम्बर 2019 प्रयागराज।
जागरूक होकर प्रगतिशील किसान बने तथा जैविक कृषि करें। खेतों के मेड पर सागौन के पेड लगाकर उसका संरक्षण करते हुए खेतों की भूमि के जल स्तर को बनाया रखा जाय। उक्त बातें जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचन्द्र गोस्वामी ने सरकिट हाऊस के सभागार में आयोजित कृषि गोष्ठी में उपस्थित किसानों से कही। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करे। इसके साथ ही भूसा और पुवाल को खेतों में न जलाये। उन्होंने बताया कि भूसा और पुवाल को खेतों में जलाने से खेती के लिए उपयोगी जीवाणु मर जाते है, जिसका सीधा असर फसल पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा निराश्रित पशुओं के भरण-पोषण की योजनायें चलाये जा रही है। इसमे सहयोग करें। इसके लिए भूसा और पुवाल को खेतों मे न जलाकर उसको गांव मे सुरक्षित रूप से एकत्रित किया जाय। जिससे कि निराश्रित पशुओं का भरण-पोषण सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए हमे जागरूक होकर एक जनआन्दोलन के रूप में इसे साकार करना है। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि खेतों के मेड में सागौन के पेड लगाये जाय जिससे कि खेत में जल संचय पर्याप्त मात्रा में बना रहें। उन्होंने कहा कि लगाये गये पेड़ों का संरक्षण रखते हुए उन्हें जीवित रखा जाय।
सरकिट हाऊस प्रयागराज में जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत कृषि प्रदर्शनी एवं कृषि विज्ञान मेला का जिलाधिकारी प्रयागराज के द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने कृषि प्रदर्शनी में लगाये गये स्टालो को एक-एक करके देखा तथा स्टाल मे उपस्थित व्यक्तियों से योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों को जागरूक किया जाय।
जिलाधिकारी प्रयागराज ने सरकिट हाऊस में आयोजित कृषि गोष्ठी का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। कृषि गोष्ठी में उपस्थित किसानों ने जिलाधिकारी से अपनी बाते रखी तथा जिलाधिकारी ने उनकी बातों को विस्तार से सुना। जिलाधिकारी ने एक शिक्षक के रूप मे किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तार से बताया।
इसके पूर्व सरकिट हाऊस में आयोजित गोष्ठी में डॉ सत्येन्द्र नाथ, कृषि वैज्ञानिक, शुआट्स प्रयागराज, डा विक्रम सिंह, कृषि वैज्ञानिक, शुआट्स प्रयागराज, डा जीपीएम सिंह, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रयागराज तथा श्री शंशाक चैधरी, सहायक सचिव, जल शक्ति अभियान कार्यक्रम, भारत सरकार ने किसानों के समक्ष वर्षा जल संरक्षण एवं उसके लाभ, संरक्षित जल का कृषि में उपयोग, सूक्ष्म जल प्रबन्धन, जैविक खेती, जल शक्ति अभियान कार्यक्रम एवं सरकार की अपेक्षायें पर विस्तार से जानकारी दी।
कृषि गोष्ठी में संयुक्त निदेशक कृषि श्री आर.बी. सिंह, उप निदेशक कृषि श्री विनोद कुमार, डीपीआरओ श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी श्री अश्वनी सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री इन्द्रजीत यादव, पीडी डीआरडीए श्री के.के. सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033