65वीं तहसील स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयौजन

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /मेजा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज के अनुपालन में श्री भगवान दीन सिंह इंटर कॉलेज शंभूचक , डोहरिया , प्रयागराज के प्रांगण में 65वीं वालीबाल प्रतियोगिता संपन्न हुई । जिसके मूख्य अतिथि माननीय उदय वीर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य , विशिष्ट अतिथि अनंत प्रताप भूर्तिया प्रधानाचार्य सत्य नारायण ईंटर कॉलेज उरूवा । मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा सरस्वती पूजन के बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों से परिचय लिया । तदुपरान्त प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । अध्यक्षता कर रहे विद्यालय प्रधानाचार्य ओमेश्वर सिंह नें आये हुए प्रतिभागियों , दर्शकों व विद्यालय परिवार का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया । इस वालीबाल प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग की 02 व सीनियर बालक वर्ग की 08 टीमों नें प्रतिभाग किया जिसमें सब जूनियर बालक वर्ग की सत्य नारायण इंटर कालेज उरूवा की टीम नें स्कोर 15-13,15-12 के स्कोर से विजेता व भगवान दीन सिंह इंटर कालेज की टीम उपविजेता रही । वहीं सीनियर बालक वर्ग में मातादान सिंह इंटर कालेज तरवाई की टीम नें स्कोर 25-18 व 25-20 के स्कोर से विजेता एवं सत्य नारायण इंटर कालेज उरूवा की टीम उपविजेता रही  तथा बालिका वर्ग में अन्य कोई भी विद्यालय प्रतिभाग नहीं किया जिससे भगवान दिन सिंह इंटर कॉलेज को सब जूनियर बालिका वर्ग और सीनियर बालिका वर्ग को विजयी घोषित कर दिया गया । निर्णायक मंडल में मुकेश सिंह , दीप राम , अनिल यादव , छिरजेश सोनी एवं संचालन मधुकर तिवारी नें किया । सहयोग में रहे शिक्षकगणों में यमुना प्रसाद शुक्ल , कपिल देव , शिव मोहन सिंह , प्रमोद कुमार सिंह , धीरज कुमार सिंह , संतोष कुमार सिंह , प्रभात सिंह , देवी प्रसाद , संजय मिश्र एवं आशीष सिंह मौजूद रहे ।


Comments