पटाखा ब्यवसायी के घर मे हुआ ब्लास्ट , एक महिला की मौत
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /कोराव
प्रयागराज जिले के कोरांव तहसील में रविवार भोर में उस समय हड़कंप मच गया जब इलियास नामक एक पटाखा ब्यवसायी के घर मे तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना तेज था कि पड़ोसियों के मकान भी भरभरा कर गिर गये और कई मकानों में दरारें भी आ गई । जिसमें परिजनों को चोटे भी आयी जिनका कोरांव के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इतना ही नही जिस घर मे ब्लास्ट हुआ है उस घर की एक महिला हिना (२४)की मौत भी हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। सूचना पर सीओ सहीराम आर्य व कोरांव पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुँची। इस दौरान पुलिस ने कई घण्टे खोजी कुत्ता के साथ जांच पड़ताल की जिसे कुछ पटाखा बनाने के सामान भी बरामद हुवा।मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा । वहीं पुलिस का कहना है कि पटाखा बनाने के लिए इलियास के पिता का लाइसेंस था जो बरामद नही हुआ जो हमारी टीम बारीकी से जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033