पुरानी रंजिश में लाठी डंडे व तमंचे के बट हमला

रिपोर्ट - विकास कुमार दुबे
प्रयागराज /माण्डा
माण्डा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अन्तर्गत ग्राम सभा अछोला निवासी राजेंद्र कुमार दुबे का आरोप है कि गांव के ही दबंग , सरहन्ग व कई मामलो में पंजीकृत आरोपी व पूर्व प्रधान मस्तराम उर्फ बालकृष्ण दुबे अपने पिता संगम लाल दुबे पुत्र हिन्छ लाल दुबे दोनो हमारे गौशाला पर पहुंचे और पहुंचते ही गाली गलौच देनें लगे । पस ही मौजूद मेरे भाई नें जब सुनकर आया तब उपरोक्त पिता पुत्र नें हम दोनो भाईयों को माँ बहन की भद्दी भद्दी गलियां देते हुए लाठी डंडो से मारने लगे । उसके बाद भी बालकृष्ण नें तमंचे के बट से किया जिससे हम दोनो भाईयों के सर पर चोटें आ गई । जिससे शोर शराबा सुनकर गांव के अन्य लोगों के इकट्ठा होने पर दोनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये । जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा माण्डा थाने जाकर तहरीर देते हुए अधिनियम भा.द.संख्या १८६०के तहत ३२३,५०४,५०६अभियोग पंजीकृत करवाया ।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*