गेगोसो आदि शक्ति संकटा धाम मंदिर में उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के साथ मन्दिर प्राणांग स्थित स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक

रिपोर्ट - संपादक मो .रशीद
रायबरेली। 11 सितम्बर दिन बुधवार को प्रातः 9 बजे गेगोसो आदि शक्ति संकटा धाम मंदिर में उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश  के साथ मन्दिर प्राणांग स्थित स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक आहूत की गई, जिसमे स्थानीय व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के सम्बंध में वार्ता करते हुए बताया कि पिछले 50 वर्षों से अपने प्रतिष्ठानों को चलाकर वह अपना व अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे है,उनके पास इस व्यापार के अतिरिक्त जीवन यापन का कोई जरिया नही है मंदिर प्राणांग के आस पास जहा पर श्रद्धालुगण प्रसाद व पूजन की अन्य सामग्री लेने आते है, जिसका संचालन हम सभी स्थानीय व्यापारीगण एक दशक पूर्व से अपने पूर्वजो से मिली विरासत में व्यापार कर जीवन यापन कर रहे है,कुछ लोग हम सभी के व्यापार को यहा से हटा कर हम सभी को बर्बाद करना चाहते है जो हम सभी के परिवार के लिए न्यायोचित नही है  हम सभी व्यापारीगण अपने व्यापार व हितों की रक्षा व अपने परिवार के जीवन यापन हेतु उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश से हितों व सम्मान की रक्षा हेतु निवेदन करते उपरोक्त संकट से मुक्ति पाना चाहते है ।          
बैठक में उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे व व्यापारी हितों की रक्षा के संकल्प को लेते हुए कहा किसी भी व्यापारी पर शोषण बर्दाश नही करेंगे इनके हितों के लिए पूर्ण संगठन संघर्ष हेतु सदैव तत्पर रहेंगे गगेशो संकटा धाम व्यापार मण्डल का गठन करते अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से सत्य प्रकाश गुप्ता को मनोनीत किया महामंत्री चन्द्र मोहन उपाध्यक्ष विमल गुप्ता मंत्री फातिमा सिद्दीकी, धनी देवी संगठन मंत्री मोo सिद्दीक जितेश सैनी हर्षित गुप्ता संतोष कुमार गुड्डू सिद्दीकी राज मोहम्मद वैभव गुप्ता को मनोनीत किया इस अवसर पर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रवक्ता अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेमदत्त उमराव युवा महामंत्री चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता सहित स्थानीय व्यापारीगण मोo सिद्दीक राम देवी जितेश सैनी शिव देवी राजमोहम्मद संतोष हलवाई, प्रदीप गुप्ता विमल गुप्ता माधुरी गुड्डू बब्लू, संतोष गुप्ता लाला गुप्ता काली प्रसाद अनिल गुप्ता शीबू चन्द्रशेखर अजय गोलू गुप्ता मनीष नीला रईस अहमद रामकुमार गुप्ता सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*