मानधन योजना के तहत किसानों को मिलेगी पेंशन
मेजा। किसानों के लिए अच्छी खबर है अब उन्हें 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद सरकार पेंशन देने की व्यवस्था तय की है इसके लिए ब्लॉक स्तर पर संगोष्ठी आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है शुक्रवार को उरवा ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी की अध्यक्षता मैं संगोष्ठी के प्रथम दिन किसानों को सरकार की मानधन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई खंड विकास अधिकारी की ने बताया कि इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच में है उन्होंने यह भी बताया कि उम्र के हिसाब से इस मानसिक प्रीमियम निर्धारित की जाएगी जिसका किसान को भुगतान करना होगा 60 साल की उम्र पर करने पर किसानों को पेंशन के रूप में मानसिक ₹3000 देने की व्यवस्था तय की गई है इस योजना से जोड़ने के लिए किसानों को कॉमन सर्विस सेंटर मैं अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा प्रीमियम जो भी निर्धारित होगी उसकी आधी रकम किसानों को देना होगा और आधी रकम सरकार खुद वहन करेगी संगोष्ठी का समापन शनिवार को होगा संगोष्ठी में मेजा रोड बीज गोदाम प्रभारी प्रदीप बाबू एसपी सिंह राजेश अरुण सुनील सहित कृषि बिभाग को उक्त योजना के बारे में जागरूक किया गया
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033