मुहर्रम व गणेश उत्सव को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /मेजा। नगर पंचायत सिरसा मे मुहर्रम व गणेश उत्सव को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न की गयी । जिसमें दोनो समुदाय के लोगों ने अपनी - अपनी समस्याएं प्रशासन व उप जिलाधिकारी को बताया और सकुशल त्योहार सम्पन्न कराने को लेकर बताया गया । जैसा कि सिरसा मे ताज़िया को लेकर नगर मे संवेदनशील रहता है । नगर पंचायत सिरसा मे कभी भी ताज़िया नही उठायी जाती है जिसको लेकर लोगों मे थोड़ा नाराजगी रहती है किन्तु कोई घटना व कोई बात नही होती लोग बड़े सौहार्द iके साथ त्योहार मनाते है ।इस बार गणेश उत्सव व मुहर्रम दोनो एक साथ पड़ रहे है जिसको लेकर प्रशासन काफी तत्परता दिखा रही है कि कही कोई घटना ना घटित हो । सकुशल दोनो समुदायों के त्योहार सम्पन्न हो सके ।प्रशासन ने लोगो को समझा दिया है । इस मौके पर उप जिलाधिकारी मेजा दया शंकर पाठक, मेजा थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम कृष्ण सिंह " पप्पू यादव", सिरसा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार मिश्रा, सभासद अंकित केशरी "बच्चा ", सभासद इम्तियाज अहमद, नगर पंचायत के बाबू सुरेश सिंह, सभासद प्रतिनिधि कल्लू केशरी, शंकर लाल केशरी, छतवा प्रधान प्रतिनिधि श्रीकान्त यादव, राकेश सेठ " गोलू", राजू अग्रवाल व समस्त नगर वासी व ताज़िया दार नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033