बाढ़ पीड़ितों के बीच देवदूत बन पहुंचे बाबा तिवारी

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा

प्रयागराज /माण्डा

माण्डा थाना क्षेत्र के नरवर चौकठा गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच देवदूत बनकर पहुंचे भाजपा के युवा नेता सर्वेश तिवारी (बाबा तिवारी) नें बेघर हुए लोगों को ढाढस बंधाते हुए उनके लिए भोजन आदि का प्रबंध किया और कहा कि आज से प्रति दिन जब तक प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नही की जाती तब तक एक भी पीड़ित परिवार को कोई समस्या नही होने पाएगी और ना ही कोई बच्चे बूढ़े भूखे रहेंगे । मैं सारा प्रबंध कर आप सब के बीच रहूंगा । बाबा तिवारी के आश्वासन पर पीड़ित परिवार के आखों में खुशियां आ गई । बाबा तिवारी नें उपस्थित पीड़ित परिवार के लोगों से कहा कि उनके रहने के लिए मकान की व्यवस्था के लिए सांसद डाo रीता बहुगुणा जोशी से बात हो गई है वह भी शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*