शिक्षा सेवा , अधिकरण व ट्रिब्युनल की प्रगति को लेकर हुई चर्चाएं
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
प्रयागराज 21 सितम्बर,2019।प्रदेश सरकार के प्रवक्ता,सूक्ष्म,लधु व मध्यम उद्योग,रेशम व वस्त्रोद्योग, निर्यात व निवेश प्रोत्साहन, खादी व ग्रामोद्योग एवं एनआरआई प्रोत्साहन मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के प्रयागराज निज आवास पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे की उपस्थिति में शिक्षा सेवा अधिकरण व ट्रिब्यूनल को लेकर बातचीत सौहार्द्रपूर्ण हुई और सकारात्मक रास्ते की तरफ प्रगति पर चर्चा हुई।
ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से लखनऊ आवास पर मिला और प्रयागराज अधिवक्ताओं द्वारा चल रहे आंदोलनरत शिक्षा सेवा अधिकरण स्थापना आदि ट्रिब्यूनल विषयों पर चर्चा हुई। तत्पश्चात श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी की अगुवाई में लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल व इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी के अध्यक्षता में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश पांडेय के नेतृत्व में आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ लगभग एक घण्टे बैठक चली।मुख्यमंत्री जी के समक्ष शिक्षा सेवा अधिकरण स्थापना को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी और चर्चा हुई।जिसमें मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधि मंडल के द्वारा उठाए गए विषयों को विस्तार से गम्भीरता के साथ सुना और उन्होंने कहा विभागीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे।मुख्यमंत्री जी के साथ प्रतिनिधिमंडल बातचीत से संतुष्ट रहे। उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के साथ भी सकारात्मक परिणाम की दिशा की ओर सफल बैठक हुई थी।
उसी क्रम में मंत्री जी के प्रयागराज निज आवास पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश पांडेय की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल मिला और धन्यवाद ज्ञापित किया कि अधिवक्ताओं की मांग पर आपने साथ दिया,हमें पूर्ण विश्वास है कि शिक्षा सेवा अधिकरण आदि ट्रिब्यूनल प्रयागराज में ही स्थापित होगा।
इस मौके पर जेबी सिंह अखिलेश कुमार मिश्रा आरके ओझा ए सी तिवारी नीलम शुक्ला श्रीकांत केसरवानी अशोक सिंह सुरेंद्र नाथ मिश्र इंदु शेखर तिवारी वरुण शुक्ला अशोक कुमार मिश्र एवं कैट अध्यक्ष अनिल सिंह तथा ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव चंद्रभूषण धर दुबे पवन श्रीवास्तव प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर अधिवक्ताओं का साथ देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033