स्वरोजगार से कोई भी परिवार बेरोजगार नहीं रहेगा-उप उपायुक्त उद्योग ए के चौरसिया
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना से समाज के हर वर्ग के लिए अपने जीवन के स्तर को उठाने के लिए स्वरोजगार से कोई भी परिवार बेरोजगार नहीं रहेगा यह उदगार उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता अभियान झलवा प्रयागराज में उप उपायुक्त उद्योग प्रयागराज ए के चौरसिया ने व्यक्त किया।
सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ए के चौरसिया डिप्टी उपायुक्त उद्योग प्रयागराज ने जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। सूक्ष्म लधु व मध्यम उद्यम,खादी व ग्रामोद्योग मंत्री के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने सम्बोधन में कहा मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह जी शहर पश्चिमी से जनता की कृपा से विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में प्रवक्ता व चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री बने थे तो शहर पश्चिमी में गुंडों माफियाओं से बदल कर विकास की पहचान स्थापित कर दिया अब शहर पश्चिमी के बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं को कम पूंजी में अपना स्वरोजगार व व्यवसाय शुरू कर आय बढ़ाकर जीवन के स्तर को बेहतर बनाने की पहल की शुरुआत हुई है। यह प्रयागराज में पहली बार जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ है।
उपायुक्त ए के चौरसिया ने सरकार द्वारा चल रहे योजनाओं में सर्वप्रथम एक जनपद -एक उत्पाद में मुंज कला पर प्रकाश डाला। पुरुष एवं महिलाओं के तरह-तरह की रोजगार उनकी रूचि के अनुसार सरकार के द्वारा स्वरोजगार योजनाएं हैं जिसमें खेती बाडी सिलाई कढ़ाई अचार पापड़ दुकाने सब्जी व फलों से जुड़े आदि व्यवसाय पर योजनाओं की जानकारी दी और कहा गृहणी महिलाएं दिन में काफी खाली रहती हैं अगर चाहें तो स्वरोजगार योजना के माध्यम से उसमें काम करके अपने जीवन में अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकती हैं।जो मुंज कला है वह प्रयागराज से निर्धारित है जो सरपत घास से तैयार होता है उसमें कम लागत में अधिक आय है ट्रेनिंग देंगे और टूल किट वितरण भी फ्री में देंगे बेचने के लिए मेला प्रदर्शनी भी लगेगी। स्टाल का किराया माल ले जाने ले आने की सुविधा सरकार उपलब्ध कराएगी इतना ही नहीं शोरूम के लिए भी प्रोत्साहित करने के लिए यह दिशा में कार्य कर रही है प्रधानमंत्री सृजन रोजगार,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,फ़ूड प्रोसेसिंग आदि योजनाओं पर विधिवत प्रकाश डाला।विश्व कर्मा श्रम सम्मान योजना में भारतीय परंपरा गत लोहार,बढ़ई, नाई, मोची,राजमिस्त्री, हलवाई, सोनारी के क्षेत्र में प्रशिक्षण के साथ विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की इकाइयों पर मिलने वाले लाभों से अवगत कराया। प्रयागराज में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य के लिए तैयार है।
बैंक आफ बड़ौदा के एलडीएम ने बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा शिशु,किशोर,तरुण योजना के तहत मिलने वाले लोन विषय पर चर्चा किया और कहा बिना बंधक के केसीसी में एक लाख साथ हजार तक बनवा सकते है।किसान एक लाख रुपये केसीसी लोन लेने पर एक साल में जमा करने पर सिर्फ चार हजार ही ब्याज लगता है।जो भी बैंक का लोन समय पर जमा कर देता है तो बैंक उसके द्वार जाकर लोन देने का काम करती है।जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना,अटल पेंशन योजना तथा प्रधानमंत्री मानधन योजना आदि को विस्तार से बताया।
इस मौके पर ज्वाला प्रसाद प्रभारी राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण, अमर सिंह चौधरी डूडा,विनय पाठक कौशल विकास मिशन,रमेश चंद्र सरोज वित्तीय सलाहकार, दिनेश शर्मा हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग ने भी उद्यमिता विकास के जरिये स्वरोजगार योजना के माध्यम से बेरोजगारी दूर करने की कार्ययोजना से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला खादी व ग्रामोद्योग अधिकारी राम आधार यादव ने किया।धन्यवाद रामलोचन साहू ने ज्ञापित किया।
इस अवसर पर रामलोचन साहू,मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी,रामजी शुक्ल,राजेश सिंह पटेल मंडल अध्यक्ष,पवन मिश्र,राहुल सिंह,आशा सिंह,रामसजीवन, ईश्वर साहू,शैलेन्द्र द्विवेदी, अभिषेक सिंह छत्रपति सिंह पटेल सहित हजारों संख्या में महिलाओं से सहभागिता दी।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033