जिलाधिकारी प्रयागराज ने बक्शी बांध एस टी पी और बक्शी बांध की सब्जी मंडी का किया निरीक्षण
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
बक्शी बांध सब्जी मंडी में निरीक्षण के दौरान पॉलिथीन प्रयोग करने वालों को जिलाधिकारी ने दी कड़ी चेतावनी । जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचन्द्र गोस्वामी ने जनपद प्रयागराज में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत आज बक्शी बांध एसटीपी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित अधिकारियों से मौजूदा जल स्तर की जानकारी ली तथा एसटीपी के कार्यों को देखा। इसके बाद उन्होंने बक्शी बांध की सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों द्वारा पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा था जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई तथा पॉलिथीन प्रयोग करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033