नव दुर्गा पीस कमेटी की बैठक संपन्न
रिपोर्ट- कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज कोरांव
पीस कमेटी की बैठक में नव दुर्गा श्रृगार समिति के लोग आये और अपनी,अपनी समस्या के बारे में बताया। बैठक मे थानाध्यक्ष कोराव, एसडीएम कोरांव , क्षेत्राधिकारी मेजा,चेयरमैन नरसिंह केशरी के बीच सभी प्रकार की समस्या के समाधान के बारे में पूंछा गया । जिसमें कोरांव की सड़कों की बदहाली की ब्यवथ्या पर एसडीएम कोरांव से वार्ता की गयी कि सड़क के गड्डे दूर कर दिये जाये तथा विजली की समुचित ब्यवस्था ठीक रहे। सप्तमी से नवमी तक के बीच बड़े वाहनों का बाजार के अन्दर आना जाना बन्द करा दिया जाय।क्षेत्राधिकारी मेजा ने पीस कमेटी के लोगों को बताया कि कही भी दुर्गा पूजा पंडाल में साऊन्ड का प्रयोग न किया जाय जिससे कि ध्वनि प्रदूषण पैदा हो । सुचारु ढंग से हार्न का प्रयोग करके त्योहार मनाया जाय और मूर्तियो का बिसर्जन एक निश्चित स्थान पर किया जाय । मूर्ति में किसी भी प्रकार का हानिकारक केमिकल न लगाया जाय।वहां उपस्थित, राजेश त्रिपाठी ,अनिल द्विवेदी ,नरेन्द्र देव मिश्रा, इन्द्रभूषण मिश्रा, विजय सोनी,भाई गुलाम नबी आजाद, डा0दिनेश कुमार ,अजय कुमार राजपूत ,आदि सैकडों लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033