जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा राहत शिविरों का किया गया निरीक्षण

रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज। जिलाधिकारी, प्रयागराज श्री भानुचंद्र गोस्वामी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने आज बने राहत शिविरों तथा दी जा रही राहत सामाग्रियों निरीक्षण किया, जिसमें पैकेट, फल, दूध तथा दी जा रही राहत सामग्री को स्वयं चेक किया। जिलाधिकारी ने आज सुबह बिशप जान्सन स्कूल पहुंचे, वहां पर उन्होंने राहत शिविरों में पहुंचाये जा रहे पैकेट को स्वयं चेक किया तथा वहां पर बनाये गये नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि पूरे राहत शिविरो को समय  से पैकेट उपलब्ध हो जाय तथा किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। उन्होंने ए0सी0एम0 तृतीय जवाहर लाल को निर्देशित किया कि बिना सेफ्टी जैकेट का कोई भी व्यक्ति नाव पर न बैठे। इसी क्रम में उन्होंने राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी सबसे पहले कैंट हाईस्कूल, राजापुर, प्रयागराज पहुंचे, वहां पर उन्होंने प्रत्येंक कक्ष में जाकर वहां पर शरणार्थिंयों से हाल-चाल तथा दी रही सुविधाओं की जानकारी ली कि खाना समय से मिल रहा है कि नही। खाने में क्या-क्या दिया जा रहा है और समय से मिल रहा है कि नहीं कि जानकारी शरणार्थिंयों से ली। शरणार्थिंयों द्वारा बताया गया कि ससमय खाना पानी आदि जरूरत की चीजें उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने वहां पर प्रत्येक लोगो के पास जाकर सभी लोगो का हाल लिया तथा वहां पर उपस्थित केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि पेपर तथा बच्चों की खेलने आदि की समुचित व्यवस्था की जाय। इसी क्रम में उन्होंने ऋषिकुल विद्यालय राजापुर में पहुंचे, वहां पर दी जा रही राहत सामाग्री के साथ-साथ उन लोगो की स्वास्थ्य से सम्बंधी समस्याओं को जाना तथा केन्द्र प्रभारी से चिकित्सा सम्बन्धी सुविधाओं को समय पर चेकअप कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में राजापुर प्राथमिक विद्यालय, महबूल आलम स्कूल स्टैनली रोड, सेण्ट जोसेफ गल्र्स इण्टर कालेज मम्फोर्डगंज में राहत शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि सबका खान-पान तथा स्वास्थ्य से सम्बन्धी किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए तथा बच्चों को खेलने तथा दूध, फल आदि का वितरण समय पर हो जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने स्वयं ही सभी लोगो का हाल जाना तथा बेहतर से बेहतर व्यवस्था कराने के केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*