वन फोर्थ हिंदी सप्ताहिक समाचार पत्र प्रयागराज की तरफ से किया गया बैठक का आयोजन
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /मेजा
मेजा तहसील क्षेत्र रामनगर में स्थित एसआरसी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दिन शनिवार को वन फोर्थ हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र प्रयागराज के परिवार की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में समस्त उपस्थित पत्रकार बंधुओं नें राम कैलाश विश्वकर्मा को वन फोर्थ हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र के नगर संवाददाता प्रयागराज बनाये जाने पर फूल माला पहनाकर सम्मान दिया गया एवं समस्त पत्रकारों नें एक दूसरे को फूल माला पहनाकर संकल्प लिया व समाचार पत्र को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई। और समस्त पत्रकारिता जगत के क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर परिचर्चा भी की गई । जिसमें समस्त पत्रकार बंधुओं ने अपनी अपनी बात रख कर पत्रकारिता जगत में होने वाली दिक्कतों पर चर्चा की । तदुपरान्त रूलर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिला महामंत्री राम सिंह बिसेन पत्रकार ने माला पहनाकर समस्त पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया। जिसमे नगर संवाददाता राम कैलाश विश्वकर्मा , पत्रकार विकास कुमार दुबे , पत्रकार रामलाल बिंद , पत्रकार अश्वनी कुमार श्रीवास्तव , पत्रकार उमेश चंद्र सोनी एवं पत्रकार अरुण विश्वकर्मा एवं अन्य पत्रकार बंधु मौके पर मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033