प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों की अध्ययनरत बालिकाओं के लिए सौगात
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज 17 सितंबर,2019। कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ,एमएसएमई, निवेश व निर्यात तथा खादी व ग्रामोद्योग मंत्री मा0 सिद्धार्थनाथ सिह जी की पहल पर विधानसभा शहर पश्चिमी प्रयागराज के पांच प्राथमिक /उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओ के लिए बायोटायलेट और 13 प्राथमिक/ दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आरओ व पंखे,ट्यूबलाइट और सोलर समरसेबल की सौगात मिली।
मा0 मंत्री जी के अथक प्रयास से नेशले कम्पनी कानपुर ने अपने सीएसआर मद से शहर पश्चिमी विधान सभा के अन्तर्गत प्राथमिक /उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलगाँव मे 2 यूनिट, बमरौली मे 2 यूनिट, बिसौना मे 2 यूनिट, प्राथमिक विद्यालय कटहुला मे 1यूनिट तथा प्राथमिक विद्यालय भीटी मे भी 1यूनिट बायोटायलेट, रनिगवाटर, वाटरटैंक, वासवेसिग लगाने कार्य शुरू हो गया है।जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं काफी खुशियाँ दौड़ गयी है। बायोटायलेट सहित अन्य सभी कार्यो की प्रति यूनिट की लागत लगभग 70 से 75 हजार रुपये में स्थापित किया जा रहा है।
वही दूसरी ओर प्रदेश प्रवक्ता श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सिफारिश पर विधानसभा शहर पश्चिमी के 13 प्राथमिक व 2 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इरकान कम्पनी अपने सीएसआर मद से सोलर आरओ प्लान्ट ,संचालित कक्षाओं कम से कम 5 कमरों में प्राथमिक स्तर व कम से कम 3 कमरे उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालय में पंखे, ट्यूबलाइट ,सोलर समरसेबल की लगाने का लक्ष्य संकल्प लिया है। कम्पनी के इन्जीनियर द्वारा प्रस्तावित विद्यालय कटहुला,भीटी, करेंहदा, भगवतपुर, पीपलगांव,बिसौना, मदारीपुर, सैदपुर,घोषी,चंद्रभानपुर,फुलवारीबाग,मनौरी तथा उमरी गांव में स्थित विद्यालयों का भौतिक रुप से सर्वे किया जा चुका है उक्त सभी कार्यो के लिए कम्पनी द्वारा प्रति विद्यालय तीन लाख सत्तर हजार की धनराशि का अप्रूवल दिया जा चुका है। मा0 मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिह जी के अथक प्रयास से इन सभी विद्यालय मे अध्ययनरत बच्चो को शुद्ध पीने का आरो वाटर व पंखे लाइट आदि की व्यवस्था मिलने जा रही है इससे बच्चों काफी उत्साह है।
मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि मंत्री जी के शिक्षा भाग प्रतिनिधि अरुण श्रीवास्तव के देखरेख में शिक्षा विभाग और नेशले कम्पनी व इरकान कम्पनी विधानसभा शहर पश्चिमी में श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के मंशानुरूप विकास के खाका को साकार रूप देने में जुटे है।शासकीय विद्यालयों में भी प्राइवेट स्कूलों की तरह सुविधाओं से परिपूर्ण होने से शिक्षा जगत में बदलाव दिखाई देगा और अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने में रुचि लेगा।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033