रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज / मेजा
मेजा थाना क्षेत्र के छतवा कोटेदार संतलाल यादव की मनमानी व राशन वितरित ना किये जाने को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों ने सिरसा के अमिलहवा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया,जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त कोटेदार द्वारा राशन वितरित नही किया जा रहा है, अंगूठा लगवा कर दो,चार दिन की बात का हवाला देकर राशन की दुकान से वापस कर दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार की मनमानी से समूचे ग्रामीण परेसान हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कोटेदार के लड़के द्वारा ग्रामीणों के राशन मांगने पर पुलिस केश में फंसाने की धमकी व मारने-पीटने की धमकियां दी जा रही है।
बतादें की मेजा तहसील क्षेत्र में इन दिनों कोटेदारों की मनमानी से कार्डधारकों में आक्रोश व्याप्त है, लेकिन आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा कोटेदारों की मनमानी को अनदेखा किया जा रहा है। आरोप है कि आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से कोटेदारों ने मनमानी का रवैया अपनाया है। कोटेदारों की मनमानी को लेकर क्षेत्र के लोगो मे जबरजस्त आक्रोश व्याप्त है।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033