रीवा प्रयागराज राजमार्ग पर सांडवा गांव के पास भीषण एक्सीडेंट

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रही एक एंबुलेंस के चालक की लापरवाही के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए |
घटना कुछ इस प्रकार रही नेशनल हाईवे 30 पर कौंधियारा थाना क्षेत्र के सड़वा गांव के पास रीवा से प्रयागराज जा रही एक एंबुलेंस अपनी तेज रफ्तार के कारण पीछे से पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और उसके बाद एंबुलेंस के आगे चल रही ऑटो को टक्कर मारते हुए । एंबुलेंस और ऑटो धान के खेत में कूद गए | जिसमें बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है | जब कि ऑटो चालक को मामूली चोटें आई हैं | घटना के तुरंत बाद पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने एंबुलेंस के चालक को पकड़ कर के स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया | जबकि एंबुलेंस में कोई भी मरीज नहीं था |
वहीं ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बाइक सवार व ऑटो चालक दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजा | जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को एसआरएन हॉस्पिटल  के लिए रेफर कर दिया | ऑटो चालक का इलाज जसरा में ही किया जा रहा है|


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*