हिन्दू परिवार मोहर्रम में निकालते है ताज़िया का जुलूस

रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /हंडिया
हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचय देता एक हिन्दू परिवार जो लगभग 100 वर्षो से लगातार मोहर्रम त्योहार में ताज़िया उठाता व बनाता है । हिन्दू परिवार मोहर्रम में निकालते है ताज़िया का जुलूस ।
ऐसे दौर में जब हर दिन भीड़ हिंसा और साम्प्रदायिक तनाव की घटनायें रोज सामने आ रही है वही  प्रयागराज के गंगापार के उतरांव थाना अंतर्गत एक हिन्दू परिवार ऐसा भी है  जो पिछले 100 वर्षो से धार्मिक सदभाव का संदेश दे रहा है । जहाँ हर साल कई जगहों पर सुनाई देता है कि ताज़िया  जुलूस निकालने को लेकर तनाव हो गया है । लेकिन इस हिन्दू परिवार ने तय मोहर्रम त्योहार में  ताज़िया का जुलूस निकालकर गंगा जमुनी तहजीब का संदेश देने का काम कर रहा है । उतरांव थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव निवासी  प्रमोद सिंह पटेल  हर साल मोहर्रम की 10 वी तारीख पर ताज़िया निकालते है  जिसमे हिन्दू मुस्लिम  की एकता यहाँ साफ झलकती है । वे महीने भर लगातार रात दिन जागकर ताज़िया को बनाते है ताज़िया बनाने के दरमियान अपने घर का पूरा काम छोड़ देते है प्रमोद पटेल ने बताया कि उनके बाबा स्वर्गीय प्रताप बहादुर सिंह  38 मौजे के जमींदार थे । उन्होंने हिन्दू मुस्लिम एकता को कायम रखने के लिए ताज़िया उठाने की परंपरा सन 1920 में शरू की उनके स्वर्गवास हो जाने के बाद  सोरांव विधान सभा से दो बार विधायक रह चुके स्वर्गीय जंग बहादुर सिंह पटेल ने परम्परा कायम रखी सन 1996 में उनके देहांत के बाद उनके बेटे पूर्व सांसद प्रत्याशी  प्रमोद सिंह पटेल  ने मोहर्रम में ताज़िया उठाने की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जारी रखा । महीने भर पहले महाकोठी स्थित बालिका विद्यालय में ताज़िया को बनाया जा रहा है अंतिम रूप देने के लिए प्रमोद कारीगरों के साथ रात दिन मेहनत करने में लगे हुए है प्रमोद सिंह पटेल का कहना है कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन ने इंसानियत को बचाने के लिए अपने 71 साथियों के साथ खुद भी शहीद हो गए थे उन्ही के नक्से कदम पर गांधी जी ने सिर्फ 72 लोगो के साथ डंडी यात्रा निकालकर अंग्रेजों के विरुद्ध हिंदुस्तान की जीत दर्ज कराई थी ।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*