कुदरत का कहर , बारिश नें कई परिवारों को किया बेघर

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /मेजा
दो दिनो से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त -व्यस्त है , वहीं मेजा के ग्राम सभा सिगटी में बारिश से कई लोगों का इस तरह मकान ढहा कि लोग दुसरों के घरो में रहने को मजबूर हो गये हैँ । वहीं इन परिवारों के लिये खाने पीने की भी समस्याएं हो गयी हैँ । इस ग्राम सभा में दर्जन भर परिवार वालों का आशियाना इस बारिश नें तबाह कर दिया । जिसमें  मनोरमा देवी (मन्नौ) पत्नी राममूरत भारतीया , शामली देवी पत्नी स्व.धर्मराज भारतीया , सूरज प्रताप भारतीया , रंग लाल भारतीया पुत्र स्व.अर्जुन प्रसाद , हरि शंकर सिंह पुत्र रघुनाथ भारतीया , राज कुमार पुत्र बासदेव , शिव कुमार पुत्र स्व.लक्षनधारी , अनिल भारतीया पुत्र रामबली , राज किशोर पुत्र नेब्बू लाल , राधेश्याम , शिव पूजन , प्रेमा नन्द पुत्र लक्षनधारी , शिव कुमार एवं समृत लाल जैसे कई लोग बेघर हो गये हैँ ।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*