यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं का सराहनीय कार्य
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /करछना
करछना युथ ब्रिगेड के युवा कार्यकर्ताओ और अध्यक्ष विनायक पंडित की अगुवाई में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोकड़ी में जाने वाली आजादी के दशक से बनी कच्ची रोड को गड्ढा मुक्त किया गया । रोकड़ी गाव मे मेन रोड से पूर्व माध्यमिक विद्यालय की ओर जाने वाली कच्ची सड़क गड्ढो के कारण बहुत ख़राब हो गई थी जिसमे बारिश होने के कारण पानी भर गया था जिससे आये दिन दुर्घटनाये होती रहती थी । और साथ ही साथ रोज विद्यालय जाने वालों बच्चो को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । आज करछना युथ ब्रिगेड के युवा कार्यकर्ता और अध्यक्ष विनायक पंडित की अगुवाई में इस रोड के सारे गड्ढे गिट्टी डाल कर भर दिए गए । जिसमे करछना युथ ब्रिगेड के अध्यक्ष विनायक पंडित और युथ ब्रिगेड के सारे कार्यकर्ता विनोद ठाकरे ,मुंशी पासी, सदलु तिवारी ,चन्दन भारतीय , अलोक भारतीय, अजय महाजन कड़ी धूप में खुद मेहनत कर के इस रोड को बनाने में अपना सहयोग दिया।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033