उमरी गाँव मे सो रही महिला के साथ की छेड़ छाड़

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा

प्रयागराज /कौधियारा

घर के अंदर सो रही विवाहिता के साथ पड़ोस के गांव के अरविन्द बिन्द,छोटके बिन्द, संजय बिन्द,मझिलका बिन्द,बेलई विन्द, रात को घर में घुस गए । जहां विवाहिता को अकेला देख उसके साथ दुराचार करने का प्रयास करने लगे | और पीड़िता के कपड़े वगैरह फाड़ने लगे जिस पर महिला के चिल्लाने पर घर के बाहर सो रहे पति ने आवाज सुनी तो दौड़कर वह घर की तरफ भागा जहां पर उसने देखा कि उसकी पत्नी के साथ कुछ लोग दुराचार करने का प्रयास कर रहे हैं | पत्नी के साथ हो रही इस अभद्र व्यवहार को देख पति अपने आप को रोक नहीं पाया और दबंगों के साथ भीड़ गया | जिसके कारण घर में घुसे मनचले दबंगों ने पति पत्नी दोनों को ही पीटना शुरू कर दिया | जिनकी चिल्लाहट सुनकर के आसपास के लोग भी पीड़िता के घर की तरफ दौड़े । जिस पर घर में घुसे मनचलों ने जब देखा कि यह बस्ती के लोगों के द्वारा घिरते चले जा रहे हैं | तो झटके में वे वहां से भाग  निकले और अंधेरे का फायदा उठाते हुए किसी दूसरे रास्ते से निकल गए | लेकिन पत्नी के साथ हुए इस प्रकार के व्यवहार से दुखी पति के द्वारा जब कौंधियारा थाने में शिकायत की गई तो उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया | जिस पर पीड़िता के पति के द्वारा न्यायालय के समक्ष पहुंचकर अपने साथ हुयी घटना मे न्याय की गुहार की | जिस पर पीड़ित की फरियाद को सुनते हुए न्यायालय ने 156 -3 के तहत आदेश करते हुए कौंधियारा थाना प्रभारी को अभियोग पंजीकृत करने का न्यायालय ने आदेश दिया | जिसके बाद न्यायालय के आदेश को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी कौंधियारा के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 281/019 के तहत 5 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया । जिसमें धारा 147,  376डी , 511 , 323 , 504 , 506 , 452 , 427 आई पी सी  व एससी एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया |

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*