सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
मुख्यमन्त्री मा. योगी आदित्यनाथ जी नें हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा,
हवाई सर्वेक्षण के बाद सीएम योगी पहुंचे न्यू कैंट स्कूल में बनाए गए बाढ़ शिविर, बाढ़ शिविर का सीएम योगी ने किया निरीक्षण,
बाढ़ शिविर में रह रहे लोगों से सीएम योगी ने की बातचीत,
लोगों को बाढ़ शिविर में मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी,
सीएम योगी ने बाढ़ शिविर में रह रहे लोगों को वितरित की राहत सामग्री, सीएम योगी ने मीडिया से बातचीत में कहा,यह आपदा है, इस आपदा में राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं, हमारी व्यवस्थाओं से सभी पीड़ित संतुष्ट हैं, पर्याप्त मात्रा में धनराशि हर बाढ़ प्रभावित जिले को मुहैया करा दी गई है, बाढ़ से बचाव के सभी इंतजाम पहले ही कर लिए गए थे,
मानसून भर किसी भी जिले में बाढ़ नहीं आई, अब अंतिम समय में प्रयागराज, इटावा, हमीरपुर,औरैया, वाराणसी और गाजीपुर जिलों के निचले इलाकों में पानी घुस गया है, एक लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित है, नाव से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के इंतजाम किए गए हैं, सुरक्षा के मद्देनजर पेट्रोलिंग कराई जा रही है, लोगों को शुद्ध भोजन और शुद्ध पानी मुहैया कराया जा रहा है, इसके साथ ही पीड़ितों को खाने पीने के सामान भी राहत सामग्री के तौर पर दिए जा रहे हैं, पशुओं के चारे की व्यवस्था की गई है, किसी तरह की जनहानि होने पर 24 घंटे में पीड़ितों को राहत व उनके परिवार वालों को मुआवजा देने की व्यवस्था की गई है, उम्मीद है आज शाम से जलस्तर बढ़ना थम जाएगा और अगले दो से 3 दिनों में राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*