संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झूला फांसी
रिपोर्ट - अरुन विश्वकर्मा
प्रयागराज /मेजा
मेजा थाना क्षेत्र के जेवनिया चौकी अन्तर्गत परवा में युवक सतीश कुमार निषाद उर्फ बल्लरउम्र 21वर्ष पिता अम्बे लाल निषाद संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 800मीटर दूर बबूल के पेड़ पर लटकता मिला शव । सुबह जब ग्रामीण अपने खेतो की देखभाल हेतु निकले तो ग्रामीणों द्वारा परीवार वालों को सूचना दिया गया । परिजनों के पहुंचने पर डायल 100 पर सूचना देनें के बाद पहुंचा पुलिस प्रशासन । सतीश पांच भाईयों में दूसरे नंबर पर था । सतीश के फांसी पर झूलने की खबर जैसे परिजनों को हुई तो घर में मातम छा गया वहीं माता उर्मिला देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया । मौके पर पहुंचे मेजा थानाध्यक्ष मनोज पाठक , चौकी इंचार्ज सुशील दुबे व मेजा पुलिस एवं ग्रामीण । बहरहाल सतीश के फांसी पर लटकने का कारण पता नही चल पाया । मेजा पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल के लिये भेजा गया ।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033