तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला
रिपोर्ट - राम सिंह बिसेन
प्रयागराज /मेजा
मेजा थानान्तर्गत कोंहड़ार चौकी अन्तर्गत कोंहड़ार खास में बुधवार शाम से ही लापता युवक का शव गांव के कुएं मे उतराता हुआ ग्रामीणों नें देखा तो हड़कंप मच गया । 18/9/2019 दिन बुधवार से लापता कलीम उम्र 22वर्ष पिता मुनौवर अली का आज दिनांक 20/9/2019 को शिव पूजन केशरवानी के कुंए मे मिला । ग्रामवासियों नें जब इसकी सूचना परिजनों को दी गई तो घर में कोहराम मच गया । मौके पर परिजनों नें पहुंच पुलिस को सूचना दिया । सूचना पर पहुंचे मेजा थानाध्यक्ष मनोज पाठक , कोंहड़ार चौकी इंचार्ज अमित कुमार राय नें ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला । मेजा पुलिस पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल के लिये भेजा । कलीम पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था । बेटे का शव देख माता कूतायजा बेगम व परीवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है ।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033