उद्योग व्यापार मण्ड़ल उत्तर प्रदेश 26 सितम्बर 019
सेवा में , माo जिलाधिकारी जनपद, फतेहपुर विषय, पवित्र पर्व नवरात्र में सम्पूर्ण छेत्रो की व्यापक सफाई व सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषय मे, महोदय, विनम्र निवेदन के साथ अवगत कराते निवेदित है कि 1, यह कि 29 सितम्बर दिन रविवार से पवित्र पर्व नवरात्र में शहर के विभिन्न छेत्रो चौराहों इत्यादि पर माँ देवी के पण्डाल की स्थापना पूर्व से कर दी जाती है, जहां भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना आरती हेतु जाते है व एकत्र होते है, मौजूदा समय मे लगभग पूर्ण शहर गन्दगी की चपेट में है, जगह जगह गन्दगी के ढेर व जल भराव सहित बजबजाती जाम नालियो की वजह से वातावरण को पवित्र नही बनाया जा सकता है ,। 2, यह कि देवीगंज, अशोकनगर, राधानगर छेत्र जहा माँ देवी के अनेक पण्डाल सड़को पर सजाए जाते है सड़को पर कूड़े के ढेर व गन्दगी की वजह से एक तरफ श्रद्धालुओ के दिल मे ठेस व रोष की भावना उतपन्न होती है वही दूसरी तरफ व्यापारियों का व्यापार पूरी तरफ नष्ट होता जा रहा है जो न्याय संगत नही है अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि पवित्र पर्व नवरात्र के शुभारंभ पूर्व पवित्र वातावरण बनाये जाने हेतु सम्पूर्ण शहर व माँ देवी के पंडालों के आस पास नियमित सफाई व्यवस्था करवाने व विकसित सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु आदेश जारी करने की कृपा करें । उद्योग व्यापार मण्डल विनम्र निवेदन के साथ उपरोक्त मांग आपसे करता है । । किशन मेहरोत्रा । संस्थापक अध्यक्ष अनिल वर्मा,चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता, अजय गुप्ता,प्रभाकर सिंह चौहान रोहित सिंह सुजीत कुमार विवेक गुप्ता सतीश कुमार राहुल रस्तोगी, रज्जन लाल राजा श्रीवास्तव, मोहित त्रिवेदी आनन्द श्रीवास्तव, सतीश पाठक मनमीत सिंह, छेदीलाल पुत्तन बाजपेई कुलदीप सुमित, रिन्कू राजू, लवकुश गुप्ता सौरभ, शुभम सहित सैकङो स्थानीय व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033