राष्ट्रीय डिमेन्शिया जागरूकता सप्ताह

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज 18 सितम्बर 2019 : राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 16 सितम्बर से 21 सितम्बर तक राष्ट्रिय डिमेन्शिया जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा हैं | डिमेन्शिया अलजाइमर (भूलने की बीमारी )  - यह बीमारी 60 वर्ष से अधिक के महिला व पुरुष में अत्यधिक भूलने की समस्या के रूप में होने वाली बीमारी हैं | ऐसा माना जाता हैं कि (स्मृति भ्रंश) भूल जाना की यह समस्या 60 वर्ष के बाद 5%, 70 वर्ष के बाद 10%, 80 वर्ष के बाद 15% व्यक्तियों को प्रभावित करती हैं | इस बीमारी के लिए जागरूकता का बड़ा आभाव हैं और लोग अपनी बीमारी से ग्रसित बुजुर्गो को नज़र अंदाज़ करते हैं जिससे बीमारी और बढ़ जाती हैं इस बीमारी में संघ्यानात्मक क्षमताओं का एवं बौद्धिक क्षमताओं की कमी हो जाती हैं | जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं |
राष्ट्रीय डिमेन्शिया दिवस 21 सितम्बर को  आधारशिला वृद्धआश्रम में एक कार्यशाला का आयोजन कर लोगो को अलजाइमर डिमेन्शिया ( भूलने की बीमारी ) के बारे में जागरूक कर उनके लक्षणों के बारे में बताया जायेगा | डॉ. वी.के सिंह प्रमुख अधीक्षक मोतीलाल नेहरु मंडलीय चिकित्सालय के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा 16 सितम्बर से 22 सितम्बर को राष्ट्रीय डिमेन्शिया जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा हैं इसमें हॉस्पिटल में आने वाले लोगो एवं बुजुर्गो को अलजाइमर डिमेन्शिया ( स्मृति भ्रश ) के लक्षणों के बारे में बताया जा रहा हैं | शुरू में अगर इसका पता चल जाए तो इलाज आसान हो जाता है।डॉ. वी के मिश्रा नोडल अधिकारी एन.सी.डी. सेल ने बताया कि  अलजाइमर डिमेन्शिया के लक्षणों के बारे में जागरूकता पैदा करना हैं ताकि लोग अपने वृद्धजनो का समय से उचित इलाज करा सके | इसके रोग के मुख्य लक्षण स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है व हर बात भूलने की आदत पड़ जाती है | डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, ब्रेन स्टोक, सिर की चोट एनीमिया व कुपोषण के साथ नशे की लत लगने से भी रोग की सम्भावना अधिक हो जाती है ।
रोग से बचने के मुख्य उपाय
बीमारी से बचने का सबसे आसान व कारगर तरीका है बुजुर्गो को शारीरिक रूप से आपने को फिट रखने के साथ ही साथ नियमित व्यायाम करना चाहिए। खाना खाने का एक नियत समय ही रखे। दिनचर्या अनियमित होने से बीमारी के होने की भी संम्भावना अधिक बन जाती है। आपस में हमेशा किसी न किसी विषय पर अवश्य चर्चा करते रहना चाहिए। 
राष्ट्रीय डिमेन्शिया अलजाइमर सप्ताह के अवसर पर प्रतिदिन काल्विन हॉस्पिटल में ओ.पी.डी. के दौरान जिला मानसिक स्वास्थ्य की टीम डॉ. राकेश पासवान, डॉ. ईशान्य राज, जयशंकर पटेल, शैलेश कुमार संजय द्वारा किया जा रहा हैं |


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*