पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती के कार्यक्रम में जमकर हंगामा मचा.
रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
कार्यक्रम में पहले पार्टी के दो नेताओं के बीच मारपीट हुई और उसके बाद एक महिला नेता ने रोते हुए चीख पुकार मचा दी. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. महिला नेता ने तेज आवाज में रोते हुए एक पदाधिकारी पर अपने पति को पीटने और परिवार का उत्पीड़न किए जाने का गंभीर आरोप लगाया. महिला नेता जिस अंदाज़ में रोते हुए हंगामा कर रही थी, उससे वहां मौजूद सभी बड़े नेता सकते में आ गए. उमा भारती समेत तमाम दूसरे बड़े नेता चुपचाप वहां से चलते बने ।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033