नर्स ने डिलेवरी के बदले मरीज से ऐंठे रुपए

फतेहपुर। ब्लॉक तेलीयानी की ग्रामसभा कोराई के सरकारी अस्पताल में आए दिन प्रसूति विभाग द्वारा बधाई के नाम पर हो रही लूट की खबरें आती रहती है। यहां लंबे समय से प्रसव कराने के बदले में नर्सों द्वारा हजारों रुपए ऐंठे जा रहे हैं। अगर कोई उन्हें पैसे न दे तो मरीजों को प्राइवेट अस्पताल जाने की सलाह दी जाती है। मजबूरन मरीजों को उनकी मांग पूरी करनी पड़ती है।

बता दें कि कोराई पीएचसी  में चिकित्सा व्यवस्था का बड़ा ही बुरा हाल है। यहां दवा, इंजेक्शन और बेहतर उपचार के नाम पर खुलेआम मरीजों को लूटा जा रहा है। महखेडा निवासी उर्मिला देवी पत्नी सरोज कुमार सोनकर को आशाबहू कल्पना देवी के साथ गुरुवार की शाम छः बजे कोराई पीएचसी पहुंचा। बताते हैं कि उर्मिला देवी को भर्ती करते समय नर्स ने रुपयों की मांग की। सरोज कुमार ने कहा अभी मेरे पास पैसा नहीं है आप उपचार चालू करें मै व्यवस्था करता हूँ लेकिन जब तक स्टाप नर्स को जब तक पैसे नहीं मिले तब तक उसको एडमिट नहीं किया गया। 

इस संबंध में जब वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि- "हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। हमें तो आपसे पता चला है"।

मोहित दुबे 6393753148

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*