खबर

फतेहपुर वि.खं.असोथर शिक्षाक्षेत्र बेसडी  के पं.रामगोपाल ग्रामोदय सरस्वती बाल मन्दिर मे अतीव हर्शोल्लास के साथ डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर शिक्षक दिवश को विद्यालय के नौनिहालों ने दिव्यता भव्यता को समेटे हुए अनुशासित रह कर ज्ञान की खान गुरूदेव की गरिमा महिमा का गुणगान करते हुए ,अदम्य साहस और संस्कृति युक्त संस्कारित शिक्षा का परिचय देकर एक यादगार दिवश बना दिया है।जिसमें बहन अंकिता ,सीमा ,प्राची, साक्षी,शिवांगी, व,भैया प्रशांत शुक्ला, प्रियांशु पाण्डेय, हिमांशु सिंह,आनंद, आयूष ,ऋषभ पाण्डेय ,किशन शिवसिंह हर्केश आदि ने यथाशक्ति अपने गुरुओं का उपहार के साथ मुँह मीठा करा कर सम्मानित किया।जिसमे विद्यालय के पुरातन छात्र बालकृष्ण व बालचन्द्र शुक्ला सहोदर ने हृदय स्पर्शी भावों को संजोए मुँह मीठा कराकर गुरूशिष्य परंपरा को निभाते हुए कलम के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।विद्यालय के उपस्थित गुरुओं ने संस्कृति प्रधान संस्कार युक्त अनुशासित शिक्षा के द्वारा देश हित मे  अस्मिता को बचाने ,लोक कल्याणकारी कार्य करने तथा माता पिता व गुरु जनो के साथ अपने से बडे बुजुर्गों का सम्मान करने की सीख दी, वहीं विद्यालय के प्रबंधक श्रवण कुमार तिवारी ने आये हुए नौनिहालों एवं गुरुजनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षक दिवश की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर आचार्य श्री कृष्णचन्द्र ,बालचन्द्र ,दुर्गेश कुमार, श्रवण कुमार,मिथलेश कुमार ,व श्रीमती वन्दना पाण्डेय जी मौजूद रही।

रिपोर्टर श्रवणकुमार तिवारी ब्यूरो चीफ फतेहपुर।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*