चीख पुकार से दहला अछोला गांव, नरवर गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट - विकास कुमार दुबे
प्रयागराज /माण्डा
मेजा के के गेदुराही इलाके में मंगलवार की सुबह अछोला गाव के शिवम पाण्डेय की दोस्तो द्वारा ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को शिवम का शव अछोला गांव पहुँचा तो कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से समूचा क्षेत्र दहल उठा। वही माण्डा थाना क्षेत्र के नरवर चौकटा गंगाघाट पर शिवम का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मेजा विधायक नीलम करवरिया, एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी, मेजा सीओ सहीराम आर्य, मेजा इंस्पेक्टर मनोज पाठक, माण्डा एसओ प्रिंस दीक्षित समेत भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*