उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ग्रीन कार्ड शिविर लगाये जाने की मांग
रिपोर्ट - संपादक मो .रशीद
फतेहपुर । उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अगुवाई में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिला और ज्ञापन देकर अवगत कराया कि , नगर क्षेत्र के समस्त मार्गो पर आमजनमानस,व्यापारी, महिलाएं, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं आदि दो पहिया वाहन का संचालन करते है । आवंटित वाहनों के जांच के समय समस्त दो पहिया वाहन चालकों को अलग अलग प्रकार के अनेक प्रपत्र दिखाने होते है । जिसकी वजह से जांच कर्ता व दो पहिया वाहन चालक का काफी समय बर्बाद होता है । जिसे ग्रीन कार्ड द्वारा बचाया जा सकता है । इस लिए उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश का आग्रह है कि दो पहिया वाहन चालकों के नियमानुसार समस्त प्रपत्रो की जांच के उपरान्त ग्रीन कार्ड शिविर लगवाये जाने की मांग करता है।जिसमें उद्योग व्यापार मण्डल पुलिस प्रशासन के सहयोग हेतु वचनवद्ध है । उद्योग व्यापार मंडल का उद्देश्य, राष्ट्रहित,समाजहित, जनहित व्यापारहित है ।
इस अवसर पर किशन मेहरोत्रा संस्थापक अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश , श्रवण कुमार दीक्षित , अनिल वर्मा , प्रेम दत्त उमराव , मनोज साहू , कृष्ण कुमार तिवारी , चंद्र प्रकाश , बबलू गुप्ता , शिवम कुमार मिश्र , अशरफ अली , टीटू गुप्ता , उमेश कुमार , रोहित सिंह , सुजीत कुमार , सचिन कुमार गुप्ता , शेराज अहमद खान , गंगा सागर , संजय श्रीवास्तव ,एवं संदीप श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033