दबंग पिता-पुत्र ने दलितों को पीटा व पांच घरों में आग लगा दी

रिपोर्ट- कैलाश  विश्वकर्मा
प्रयागराज /माण्डा। माण्डा थाना अंतर्गत भारतगंज कस्बे में मंगलवार शाम 4:00 बजे दबंग पिता व पुत्र के द्वारा वार्ड सभासद सहित पांच दलित महिलाओं को लाठीयों से पीटता  देख अन्य दलित परिवार भाग निकला अन्य दलितों के भाग जाने पर पिता-पुत्र ने पांचो दलित के घर में आग लगा दिया । घटना की जानकारी होते ही एसडीएम मेजा , सीओ मेजा सहीत कई थानों की पुलिस बल पहूंच गई । लेकिन कोई दबंग पकड़ा नहीं जा सका । गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने माण्डा सीएचसी में भर्ती कराया ।
भारतगंज कस्बे के वार्ड संख्या एक अंबेडकर नगर के सभासद  हीरावती पत्नी ओमप्रकाश उर्फ कलंदर , सियाराम सोनकर , बसंती देवी ढनगू आदिवासी व एक अन्य सोनकर का मोहल्ले के मोहम्मद रफीक व उसके पिता मोहम्मद कामील से जमीन विवाद चल रहा है । जमीन के लिए दोपहर में एक बार इन पक्षों में कहा सुनी हुई थी । लेकिन लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया । लेकिन पिता पुत्र दोनो शाम चार बजे फिर दलितो के पास पहुंच कर संजू देवी मुसहर 30वर्ष पत्नी स्वयंवर मुसहर को गलियां देते हुए लाठियों से पीटना शुरू कर दिया संजू को पीटता देख अन्य दलित मकान छोड़ भाग निकले । इसी बीच दोनो नें दलित परिवार के घर में आग लगा दी । जिससे छप्परनुमा पांचो मकान धू धूकर जलने लगा । सूचना पर एसडीएम मेजा दयाशंकर पाठक , सीओ मेजा साहीराम आर्य , एसओ माण्डा प्रिंस दीक्षित एसओ मेजा मनोज पाठक , एसओ कोराव अवन कुमार दीक्षित सहित अन्य पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*