संचारी रोग की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौन्धियारा द्वारा आम्बा में किशोरियों द्वारा निकाली गई साइकिल रैली
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /कौन्धियारा
ग्रामीण क्षेत्र में संचारी रोग की रोकथाम के लिए बच्चों ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है । वही बच्चों द्वारा किन किन कारणों से यह रोग फैलता है उसके बारे में स्थानीय लोगों से बताया । इसी क्रम में आज पोषण माह के अंतर्गत जन जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन ग्राम सभा आम्बा कौन्धियारा में किया गया । जिसमें किशोरियों को आयरन टेबलेट वितरित की गई । तथा संतुलित आहार के बारे में बताया गया । एचआई वी के एल टी विजय सिंह के द्वारा सभी को एचआईवी के बारे में जागरूक किया गया । आर के एस के काउंसलर विनोद कुमार सिंह आर बी एस की टीम तथा ए एन एम शशी देवी द्वारा लोगों को पोषण संबंधित और संचारी रोग के बारे में बताया गया । समस्त कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौन्धियारा के अधीक्षक डॉक्टर राकेश चंद्रा के द्वारा आयोजित किया गया । और इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033