नवीन सब्जी मंडी में कीचड़ दलदल से परेशान किसान अढसिया और व्यापारी

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /जसरा
नवीन सब्जी मंडी जसरा में पानी और कीचड़ से किसानों  को सब्जी लाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । उनका कहना है अगर इसी तरह दलदल रहा तो हम लोग इस मंडी में सब्जी नहीं लाएंगे । और प्राइवेट मंडियों में ले जाकर बेच देंगे । और  व्यापारियों को भी इस कीचड़ दलदल में घूमकर सब्जी लेना पड़ रहा है । व्यापारियों का कहना है जसरा मंडी में काफी कीचड़ दलदल होने के कारण हमारा माल पल्लेदार लेकर गिर जा रहे हैं कीचड़ में पूरा माल खराब हो जा रहा है अगर इसी तरह रहा तो हम लोग जसरा मंडी में सब्जी लेना बंद कर देंगे और दूसरी मंडियों से सब्जी लेंगे । अढसियो का कहना है कि हम लोग टैक्स देते हैं उसके बावजूद भी हम लोगों की गाड़ियां दलदल में फंसती है । किसान मंडी में  सब्जी लाने को तैयार नहीं हो रहे हैं , पल्लेदार कीचड़ में सब्जी गाड़ी पर लादने को तैयार नहीं हो रहा है । इसके विषय में अढसिया व्यापारी और किसान मंडी सचिव से शिकायत भी की उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई ।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*