बारिश से कई गांव के परिवार के लोग हुए बेघर
रिपोर्ट - राम सिंह
प्रयागराज /मेजा
पहले तो बाढ़ लेकिन अब चार दिनो से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त -व्यस्त है , वहीं मेजा थाना क्षेत्र के कई ग्राम सभाओ में बारिश से कई लोगों का इस तरह मकान ढहा कि लोग दुसरों के घरो में रहने को मजबूर हो गये हैँ । वहीं इन परिवारों के ऊपर कुदरत का कहर इस कदर टूटा है कि उनके लिये खाने पीने की भी समस्याएं हो गयी हैँ । इस ग्राम सभा में कई परिवार वालों का आशियाना इस बारिश नें तबाह कर दिया । जिसमें ग्राम सभा सिगटी में संतोष भारतीय पुत्र अमरनाथ , राजू भारतीय पुत्र हीरा लाल , राम कली पत्नी स्व.राधिका प्रसाद विश्वकर्मा, राजकुमार पुत्र वासदेव , दुलेस्वर पुत्र अमर नाथ , घनश्याम सिंह पुत्र स्व.लक्ष्मी नारायण अन्य वहीं पंडित राम गरीब के पूरा में अवधेश कुमार मिश्र पुत्र स्व.शिव पूजन , गुलाब कली पत्नी स्व.श्री राम मिश्र , राम कृष्ण जैसल पुत्र श्री नाथ , सत्य नारायण जैसल पुत्र मोती लाल , नानक चंद्र जैसल पुत्र सुकरु राज किशोर जैसल पुत्र पंचम लाल , बैज नाथ जैसल पुत्र बलजोर व अन्य एवं ग्राम सभा निबैया में रमेश पटेल पुत्र शीतला पटेल , राजमनि पटेल पुत्र स्व.अयोध्या प्रसाद , श्याम लाल , रमेश पटेल पुत्र उमाशंकर , फूल चंद्र पटेल पुत्र अयोध्या प्रसाद , नन्द लाल पटेल पुत्र शीतला पटेल , धर्मराज पटेल पुत्र लालमणि एवं जमुना पटेल जैसे कई लोग बेघर हो गये हैँ ।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033