अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
30 सितम्बर, 2019 प्रयागराज।
अपर जिलाधिकारी नगर श्री अशोक कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक संगम सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त उद्योग ए0के0 चैरसिया के साथ सम्बन्धित अधिकारीगण एवं उद्योग बन्धु के पदाधिकारीगण मौजूद थे।
अपर जिलाधिकारी ने उद्योग बन्धुओं के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से आवेदनकर्ता के मामलों के निस्तारण की जानकारी ली और इसकी प्रगति को भी जाना। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द उद्योग बन्धुओं के मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
बैठक में उद्योग बन्धुओं द्वारा यह शिकायत की गयी कि व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन नहीं किया जा रहा है, जिसपर पुलिस अधीक्षक(नगर) द्वारा बताया गया कि 04.09.2019 को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक की गयी थी। व्यापारियों द्वारा स्टेट बैंक आॅफ इंडिया जानसेनगंज के कर्मचारियों के खराब व्यवहार व स्टेट बैंक आफ इंडिया बहादुरगंज की शाखा द्वारा कटे-फटे एवं टेप लगे नोट नहीं जमा करने की शिकायत की गई थी, जिसका जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में मण्डी परिषद, प्रयागराज विकास प्राधिकरण प्रयागराज, यातायात विभाग, विद्युत विभाग, गंगा प्रदूषण नियन्त्रण इकाई, अग्निशमन विभाग से सम्बन्धित शिकायतें उद्योग बन्धुओं द्वारा बैठक मेें उठाई गयी, जिसपर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग बन्धु की समस्याओं को गम्भीरता से ले तथा उसका समाधान सुनिश्चित करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033