सदस्य, उ.प्र. राज्य महिला आयोग ने महिला जनसुनवाई में सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज। थानों पर महिलाओं की शिकायतें गम्भीरता के साथ सुनते हुए प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय - सदस्य, उ.प्र. राज्य महिला आयोग
पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग कटिबद्ध - सदस्य, उ.प्र. राज्य महिला आयोग
     मा. सदस्य, उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती अनीता सिंह ने सर्किट हाऊस में पीड़ित महिलाओं की समस्यायें सुनी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की शिकायतो को पूरी गम्भीरता से लिया जाय, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि महिला जन सुनवाई में आने वाले शिकायती प्रकरणों के निस्तारण की मानिटरिंग सुनवाई के बाद नियमित रूप से आयोग के स्तर पर की जाती है इसलिए प्रकरणों को बेवजह लम्बित करने तथा पीडित महिलाओ को न्याय दिलाने में किसी प्रकार का विलम्ब कतई क्षम्य नही होगा।
मा. सदस्य, उ.प्र. राज्य महिला आयोग ने सरकिट हाऊस में सुशीला पत्नी स्व0 रामबरन यादव निवासी करिमुद्दीनपुर थाना नवाबगंज ने अपने साथ मारपीट करने की शिकायत की, जिसपर महिला आयोग की मा0 सदस्य ने नवाबगंज थाने सेे आये हुए प्रतिनिधि को तुरंत इस प्रकरण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला सुनीता कुमारी पुत्री स्व0 सीताराम निवासी राजरूपपुर के मामले में दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए सम्बन्धित थाने के अधिकारियों को निर्देशित किया। एक अन्य प्रकरण में सुमन देवी पत्नी श्री अमरजीत निवासी गोड़वा थरवई ने शिकायत की कि दबंगों द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है एवं जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है लेकिन शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसपर मा0 सदस्य ने सुमन देवी को आश्वस्त किया कि अब आपको कोई परेशान नहीं करेगा। उन्होंने इस मामले पर तुरंत पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिये। आरती कनौजिया निवासी बेली रोड ने शिकायत की कि समझौता हो जाने के बाद भी उनका पती उन्हें नहीं ले जा रहा है, इस पर मा0 महिला आयोग की सदस्या ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारी को दोनों को बैठाकर काउसिलिंग के माध्यम से या किसी भी तरह कार्यवाही करके उनको न्याय दिलाने के निर्देश दिये। इस तरह महिला जनसुनवाई में लगभग दो दर्जन से अधिक मामले सुनवाई के लिए आये। मा. सदस्य ने सम्बन्धित थाने के प्रभारी को निर्देशित किया कि दर्ज की गयी शिकायत की जांच करते हुए निस्तारण से अवगत करायें। इसी तरह मा. सदस्य ने आये अन्य पीडित महिलाओं की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित थानों के प्रभारियों को निर्देशित किया।
मा. सदस्य ने पूर्व की जनसुनवाई के प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति देखी। उन्होंने उपस्थित थानो के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें। उन्होंने कहा कि अगर कोई पीडित महिला थाने में अपनी शिकायत लेकर आती है तो उसकी पूरी समस्या को गम्भीरता से सुने तथा उस पर त्वरित कार्यवाही भी करें। उन्होंने कहा कि महिलाओ की समस्याओं को त्वरित निस्तारण कराने के लिए उ.प्र. राज्य महिला आयोग पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसके साथ ही थानों पर ही महिलाओं की समस्यायें निस्तारित करने पर उन्होंने जोर दिया और कहा कि महिलाओं की समस्यायें थानो पर ही समाधान होने पर महिलाओं को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता ही नही पड़ेगी।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*