जलमग्न मार्ग बना संकट की डगर

फतेहपुर असोथर थानाक्षेत्र जमलामऊ मे आज जलमग्न मार्ग संकट की डगर बना हुआ है।यहाँ पर एक जमाने से सफाई कर्मी का पूरी तरह से अभाव चल रहा है।कोई भी अधिकारी पदाधिकारी सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान सहित कोई देखने वाला नही है।बच्चे विद्यालय जाने मे कितनी मुसीबत का सामना कर रहे है इसका अन्दाजा जिम्मेदार लोगो मे भी देखने को नही मिलता है।नालियों की साफ सफाई के न होने के चलते मार्ग में जल भराव होता है जिससे गांव में काफी लोगों मे रोस देखने को मिल रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि आज तक सफाई व्यवस्था पर कभी ध्यान जिम्मेदारों द्वारा नहीं दिया गया।यही वजह है कि जलमग्न मार्ग आज दलदल मे तब्दील हो गया है।नालियाँ चोक कर रही है जल मार्गों के ऊपर अपना जमावडा लगा रहा है।ऐसी दशा में इन मार्गों का सुधार कैसे हो सकता है।यह एक सोचनीय विषय है। दलदल बने मार्गों मे चलना मुश्किल हो रहा है।वही जिम्मेदार पल्लू झाडते नजर आ रहे है।पूरी वारिस निकल गई फिर भी चैन की नीद एक जिम्मेदार प्रधान की नही टूटी।विकास की उम्मीद मे बैठे ग्रामीणों की उम्मीद मे जलमग्न मार्ग जैसी समस्याओं के चलते शौचालय आदि की भी भारी समस्याओ मे पानी फिर गया है।समस्याएं ज्यो का त्यो बनी हुई हैं ।निदान का नाम ही नही आ पा रहा है।किसान मजदूर बच्चे मजबूर हो कर कचडे से निकल रहे है।जिसका प्रधान जमलामऊ द्वारा आश्वासन भी नही मिल पा रहा है ।जिससे लोगो मे नाराजगी का भाव लगातार बढता जा रहा है।रिपोर्टर ब्यूरो चीफ फतेहपुर।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*