*अनियंत्रित टवेरा नें गायों को मारी टक्कर चार गायें मरी , दो चोटिल*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /घूरपुर
राष्ट्रीय राजमार्गों पर आए दिन दर्जनों की संख्या में गौवंश वाहनों की चपेट में आने से काल के गाल में समा रहे हैं । तो वहीं कल शाम तेज रफ्तार टवेरा ने सड़क पर बैठी 6 गायों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई | टवेरा की टक्कर लगने से चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई  वही दो गाय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही तड़पने लगी | स्थानीय नागरिकों ने अनियंत्रित टवेरा को किसी प्रकार से रोका |
जिसमें बैठे बच्चे व महिलाएं भी टवेरा को गायों से टकराने के कारण चुटहिल से हो गए थे । जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया | घटना घूरपुर थाने के ठीक सामने घटी ।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*