*जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
जनपद के सभी स्कूलों के सौन्दर्यीकरण, मरम्मत आदि कार्यों को शीघ्रता से सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी, प्रयागराज
‘‘स्वच्छता ही सेवा है’’ को आत्मसात करते हुए गन्दगी, प्लास्टिक आदि को समाप्त करें-जिलाधिकारी
11 अक्टूबर, 2019 प्रयागराज।
जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में संगम सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी-श्री अरविंद सिंह सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर ले तथा प्रत्येक विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं जिसमें स्कूलों के हैण्डपैम्प जो भी खराब हुए है, उसे ए0डी0ओ0 पंचायत द्वारा सही कराये साथ ही उसे खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणित किया जायेगा। विद्यालयों में शौचालय अच्छी तरह से बने उसमें रनिंग वाटर, बाउंड्रीवाल तथा क्लास रूम की अच्छी तरह व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि जो भी आवेदन अभी लम्बित है और जिस स्तर पर है उसे तत्काल सही कराया जाये। आंगनवाड़ी केन्द्र जो नये बन रहे है, उसकी जानकारी प्रत्येंक सी0डी0पी0ओ0 से ली तथा सभी सी0डी0पी0ओ0 को निर्देशित किया कि आपके ब्लाक में जो भी नये आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है। किस स्तर तक कार्य किया जा चुका है, उसकी फोटोग्राफ्स के साथ दो दिनों के अन्दर प्रेषित करने का निर्देश दिया तथा उसकी सूंची भी उपलब्ध कराने का निर्देश डी0पी0ओ0 को दिया। उन्होंने डी0पी0आर0ओ0 को निर्देशित किया कि कोई भी ग्राम सचिव बिना कारण बताये या छुट्टी लिये नहीं आता है, उसका सर्विस ब्रेक किया जायेगा। उन्होंने ‘‘स्वच्छता ही सेवा है’’ की समीक्षा करते हुए बताया कि कहीं पर भी प्लास्टिक नहीं दिखनी चाहिए और अपने ब्लाक पर भी जाने वाले रास्तों को ठीक करा दे, कहीं पर भी कूड़ा इत्यादि नहीं दिखनी चाहिए। अगर दिखी तो आपकी निष्क्रयता मानी जायेगी तथा प्रत्येक ग्राम सभा के 5 प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। रैन्डम कभी भी निरीक्षण किया जायेगा। अगर गन्दगी मिली तो जवाबदेही तय की जायेगी।


Comments