*डंफर की टक्कर से बाइक सवार के साथ दो महिला गंभीर रूप सें घायल*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
मेजा / प्रयागराज
मेजा थाना क्षेत्र के कोनिया भटौती के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार मुकेश तिवारी (30) पुत्र गोकुल तिवारी निवासी खानपुर अपनी पत्नी अंजलि तिवारी व बहन सुनीता तिवारी के साथ सुनीता के ससुराल कोहड़ार पटेहरा गांव जा रहे थे । जैसे ही कोनिया भटौती के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों दूर छिटक कर जा गिरे, जिसमें मुकेश को गंभीर चोटे आई। उक्त घटना की जानकारी जैसे ही थाना प्रभारी मेजा व चौकी प्रभारी मेजारोड को हुई तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया और डंफर व चालक को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय ही स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 पर डायल कर सूचना दिया लेकिन घंटों बाद एंबुलेंस नहीं पहुंचा । घटनास्थल पर घायल सड़क पर तड़पता रहा। इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है ।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033