*बदहाली का शिकार पावर हाउस हंडिया*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज/हंडिया
अपनी बदहाली पर रो रहा हंडिया पावर हाउस,जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं कर्मचारी। पावर हाउस में बारिश होने पर चारों तरफ पानी ही पानी हो जाता है। हंडिया पावर हाउस काफी पुराना पावर हाउस है जो जीटी रोड से लगभग 2 मीटर नीचे है जिसको देखते हुए लगभग 4 साल पहले एक नए पावर हाउस का निर्माण किया गया लेकिन अभी तक वहां पर कोई भी शिफ्टिंग कार्य नहीं किया गया है। कर्मचारी जोखिम में जान लेकर काय को करते हैं। चारों तरफ पानी भरा होने के कारण कर्मचारियों को उसी पानी में से होकर कार्य को करना पड़ता है । कर्मचारियों ने यह भी बताया की यहां पर न तो शौचालय की व्यवस्था है न तो पिने वाले पानी की व्यवस्था है।यहां की बिल्डिंग पूरी जर्जर हो चुकी हैं कर्मचारियों ने बताया कि हम जान जोखिम में डालकर लबालब भरे पानी में आते जाते हैं । कोई अधिकारी हम लोगों के इस परेशानी को सुनने वाला नहीं है।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033