*शक्ति पीठ माँ शीतला धाम का श्रृंगार पूजन व जगराता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

रिपोर्ट - श्री राम सिंह बिसेन
प्रयागराज /मेजा
उरुवा विकासखंड के क्षेत्र के रामनगर बाजार स्थित शक्तिपीठ शीतला धाम में शुक्रवार की रात्रि को भव्य माता का  जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम व्यापार मंडल रामनगर द्वारा आयोजित किया गया । रामनगर मां शीतला धाम में शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे आयोजित माता के जगराता कार्यक्रम को महालक्ष्मी प्रयागराज द्वारा भव्य झांकी तथा भक्ति संगीत से सजाया गया इसके पूर्व उक्त ग्रुप द्वारा मां की पूजा अर्चना तथा श्रृंगार पूजन विधि विधान से किया गया । तदुपरांत महालक्ष्मी जागरण ग्रुप द्वारा कई आकर्षक झांकियां निकाली गई । जिसमें दर्शकों ने मंत्र मुग्ध होकर सुना एवं तालियां बजाकर सराहा । इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से मेजा कोतवाली की पुरुष एवं महिला पुलिस बल बड़ी संख्या में मौजूद रहे और भीड़ को नियंत्रण में रखा । इस मौके पर व्यापार मंडल के शंकर लाल केसरी , विजय केसरी , मनीष केसरी , गुड्डू केसरी , आशीष सेठ , रोहित केसरी , मंजय मोदनवाल , गोलू पाल , रोहित पाल , नीरज सिंह यादव , संजय केसरी , अजीत श्रीवास्तव , प्रकाश वर्मा सहित कई व्यापारी एवं दर्शकगण मौजूद रहे ।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*