*अनिश्चितकालीन धरने का तीसरे दिन - जंग जारी*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /बारा
प्रयागराज जिले के तहसील - बारा के अंतर्गत आने वाले गांव खुझी चौराहा पर अनिश्चितकालीन धरने का तिसरा दिन... जंग जारी है ।। कल रात से धरना स्थल पर गाव की महिलाये भी उतरी मैदान मे और महिलाओ का कहना है की काम धाम छोङकर हम भी साथ मे है जब तक न्याय नही मिलेगा राशन की दुकान के आवंटन में चयन प्रक्रिया के बाद भी हिला हवाली कर रहे अधिकारीयो के विरोध में खूझी ग्राम सभा के ग्रामीण हुए लामबंद | गांव के बाहर तिराहे पर कर रहे हैं धरना प्रदर्शन | धरने के दूसरे दिन भी मौजूद है सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण | ग्रामीणों के द्वारा विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाया गया कि 5 जुलाई को ग्राम सभा मे बुलाई गई खुली बैठक में जब सर्व सम्मति से राशन की दुकान का चयन किया गया | तो विभाग के द्वारा आज तक उस दुकान का आवंटन क्यों नहीं कराया जा सका | जिसको लेकर के खूझी ग्राम सभा के ग्रामीण लगातार आज तिसरे दिन भी धरने पर बैठे हैं |
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033